
होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समागम के दौरान लायंस क्लब विश्वास के अध्यक्ष लायन रोहित अग्रवाल को समाज सेवा के क्षेत्र में बढिय़ा कार्य करने हेतु कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारुचक्क द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिलाधीश कोमल मित्तल, एसएसपी सरताज सिंह चाहल, विधायक डा. रवजोत सिंह, विधायक जसवीर सिंह राजा गिल व कर्मवीर सिंह घुम्मण भी विशेष तौर पर उपस्थित हुए।
Advertisements













