प्रदेश सरकार की विफलताओं से कांग्रेस सरकार के समय को याद करने लगी जनता: रमेश डडवाल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शहरी कांग्रेस कमेटी ने कोआर्डिनेटर डा. सुखवीर सिंह तथा विश्वनाथ बंटी की अगुवाई में हाथ से हाथ जोड़ो मुहिम शुरु की गई। जिसके तहत लोगों को कांग्रेस की मुहिम के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें पार्टी के साथ जोड़ा गया। इस संबंधी जानकारी देते हुए शहरी कांग्रेस अध्यक्ष रमेश डडवाल ने बताया कि पंजाब की आओम आदमी पार्टी की सरकार की विफलताओं से आम जनता पिछली कांग्रेस सरकार के समय को याद करने लगी है।

Advertisements

क्योंकि, कांग्रेस पार्टी ने जहां प्रदेश को विकास के पहिये को गतिमान किया था वहीं जनहितैषि योजनाएं लागू करके सभी वर्गों की भलाई के लिए कार्य किया था। परन्तु जनता को गुमराह करके सत्ता में आई आम आदमी पार्टी के राज में प्रदेश की क्या स्थिति है यह सबके सामने है। इसलिए उनका मन एक बार फिर से कांग्रेस के साथ हो चुका है तथा हाथ से हाथ जोड़ो मुहिम के शुरुआत में ही इसे बल मिलना शुरु हो चुका है। इस अवसर पर पार्षद रजनी डडवाल, सुनीता देवी, गुरमीत सिद्धू, नवाब, जसवंत राय, परमजीत टिम्मा, सुरिंदर बीटन, बलविंदर सिंह, बलविंदर सिद्धू, रवि लोचन, संदीप ठाकुर, रिशू आदिया, हनी शर्मा तथा अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here