पीएलडब्ल्यू ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

पटियाला (द स्टैलर न्यूज़)। पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स, भारतीय रेलवे की एक इकाई, पटियाला ने 6 मार्च 2023 को पी.एल.डब्ल्यू ऑडिटोरियम में विभिन्न गतिविधियों के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। श्रीमती अजय रानी, अध्यक्ष, पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स महिला कल्याण संगठन, का पी.एल.डब्ल्यू. डब्ल्यू.डब्ल्यू.ओ. के सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी महिलाओं को श्रीमती अजय रानी ने सम्मानित किया।

Advertisements

इस अवसर पर बोलते हुए , श्रीमती अजय रानी ने कहा महिलाओं ने समाज और देश के विकास में अहम योगदान दिया है। इसलिए यह दिन समाज में महिलाओं के योगदान की प्रशंसा और उसे सम्मान देने के लिए इस दिवस को मनाया जाता है । महिलाओं को हमारे समाज में सम्मान का स्थान प्राप्त है और उनकी अपनी व्यक्तिगत पहचान है।

इस अवसर पर, पीएलडब्ल्यू रेलवे अस्पताल की वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. रीना गर्ग ने वर्तमान स्वास्थ्य देखभाल, महिलाओं की चुनौतियों पर बात की। और श्रीमती अरुण जैन, योग प्रशिक्षक ने योग पर बात की और महिलाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर कुछ योग आसन किए। पी.एल.डब्ल्यू महिलाओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों जेसे पंजाबी गीत, पंजाबी भंगड़ा और गिद्दा पेश किया गया।

इस अवसर पर बोलते हुए पटियाला के प्रधान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री अशोक कुमार ने समाज में महिलाओं के योगदान की सराहना की और कहा कि जैसा के आप सभी जानते हैं के हमरे देश के सर्वोच्च पदों, जेसे राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री पदों को भी महिलाओं  ने बहुत ही अच्छी तरह  से संचालित किया है, और वर्तमान में हमारी माननीय राष्ट्रपति अपनी जिमेवारी बाखूबी निभा रही हें । चाहे वह राजनीति हो, देश की सुरक्षा हो, या खेल का मैदान हो, महिलाएँ हर जगह पुरषों के साथ कधें से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं ।

श्री अशोक कुमार ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर एक भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और पी.एल.डब्ल्यू. की उत्कृष्ट महिला कर्मचारियों को भी पुरस्कृत किया। इस अवसर पर, वरिष्ठ पी.एल.डब्ल्यू अधिकारी, पी.एल.डब्ल्यू.-डब्ल्यू.डब्ल्यू.ओ. के सदस्य, सभी पी.एल.डब्ल्यू. महिला कर्मचारी और कर्मचारी परिषद के सदस्य समारोह में उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here