अध्यात्म के रंग में रंगने वाली महिला घर को स्वर्ग बना देती है: परमजीत कौर

गढ़दीवाला, (द स्टैलर न्यूज़): सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज जी की अपार कृपा से संत निरंकारी सत्संग भवन गढ़दीवाला में मुखी महात्मा अवतार सिंह, प्रभारी बहनों नरिंदर कौर गढ़दीवाला व बहन शशि बाला के नेतृत्व में ब्रांच स्तरीय महिला समागम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बहन परमजीत कौर अमेरिका ने प्रवचन करते हुए कहा कि अध्यात्म के रंग में रंगी महिला घर को स्वर्ग बना देती है। महिलाएं आज हर काम में आगे हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह मानव जीवन ईश्वर की प्राप्ति के लिए मिला है।

Advertisements

इस प्रभु को सतगुरु की शरण में जाकर जाना जा सकता है। उन्होंने महिलाओं को महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि अपने अधिकारों के साथ-साथ फर्जों को भी पहचानना बहुत जरूरी है। समाज में अपने अधिकारों और सोच के प्रति जागरूक होने के साथ-साथ अपने कर्तव्यों को भी पूरा करना होता है। अंत में मुखी महात्मा अवतार सिंह जी ने संगतो का धन्यवाद करते हुए कहा कि जब किसी भी महिला को ईश्वर का ज्ञान हो जाता है तो उसको संत महापुरुष की गिनती में आ जाती है। ब्रह्मज्ञानी भक्त भगवान के दर्शन कर महापुरुष की उपाधि प्राप्त करता है। इस दौरान बहनों ने कव्वाली, कविताएं और स्पीच पेश कर निरंकार पर अपना विश्वास मजबूत करवाया। इस आयोजन में जहां गढ़दीवाला के आसपास के गांवों की बहनों ने शिरकत की वहीं शामचुरासी और मक्कोवाल शाखाओं की बहनों ने भी शिरकत की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here