Friday, October 23, 2026
Home Chandigarh कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने सीवरेज की समस्या के हल के...

कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने सीवरेज की समस्या के हल के लिए 34.47 करोड़ रुपए का रखा नींव पत्थर

चंडीगढ़/श्री मुक्तसर साहिब (द स्टैलर न्यूज़)। डॉ. बलजीत कौर सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री पंजाब ने आज मलोट शहर की सीवरेज की समस्या के हल के लिए 34.47 करोड़ रुपए के प्रोजैक्ट का नींव पत्थर अपने कर कमलों द्वारा रखा गया। डॉ. बलजीत कौर ने आज मलोट विधानसभा क्षेत्र के 18 गाँवों के विकास के लिए 12 करोड़ रुपए का अनुदान दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा जो वादे चुनाव के दौरान किए गए थे, उनको पूरा किया जा रहा है और लोगों की समस्याओं का हल किया जा रहा है।  

Advertisements

मलोट विधानसभा क्षेत्र के 18 गाँवों के विकास के लिए 12 करोड़ रुपए का दिया अनुदान, पंजाब सरकार द्वारा जो वादे किए गए थे, उनको किया जा रहा है पूरा
 उन्होंने स. भगवंत सिंह मान मुख्यमंत्री पंजाब का विशेष तौर पर धन्यवाद करते हुए कहा कि जिनके प्रयासों के स्वरूप मलोट निवासियों की सीवरेज समस्या को हल करने के लिए इस प्रोजैक्ट को मंज़ूर किया है। उन्होंने आगे कहा कि लोगों को बढिय़ा स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करने और विद्या के मानक को ऊपर उठाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। इस मौके पर एस.एस. ढिल्लों कार्यकारी इंजीनियर सीवरेज बोर्ड बठिंडा ने जानकारी देते हुए बताया कि मलोट शहर में 185 किलोमीटर सीवरेज बिछा हुआ है और 95 प्रतिशत इलाका सीवरेज सुविधाओं के साथ कवर है।

 उन्होंने आगे बताया कि साल 2010-2015 के दशक में सेम के बढ़े हुए स्तर के कारण मेन सीवरेज को भारी नुकसान पहुँचा था, जिस कारण शहर के काफ़ी इलाकों में सीवरेज बैक फ्लो की मुशिकल पेश आ रही है। लोगों की शिकायतों और मुशिकलों को पढ़ते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर के प्रयासों स्वरूप पुराने डैम्ज़ सीवरेज, मशीनरी को बदलने हेतु और नए एस.टी.पी के निर्माण हेतु 34.47 करोड़ रुपए की एक डी.पी.आर स्थानीय निकाय मंत्री स. इन्दरबीर सिंह निज्जर और स. सन्नी आहलूवालीया चेयरमैन पंजाब वॉटर सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड द्वारा स्वीकृत किया गया है।

 उन्होंने आगे बताया कि सीवरेज का यह काम पहले फेज़ में फाजि़ल्का रोड के कुछ हिस्से का और वॉर्ड नं-19, 25, 26, 27 के मेन सीवरेज बदले जाएंगे। इसके साथ-साथ डैम्ज़ राजिंग मेन और समूचे पम्पिग स्टेशनों की नयी मशीनरी लगाकर वहाँ बिजली कट से निपटने के लिए जनरेटरों का भी प्रबंध किया जाये। पहले फेज़ पर 10 करोड़ रुपए खर्चा आएगा और इस काम को तीन महीनो में पूरा किए जाने की उम्मीद की। कैबिनेट मंत्री ने अपने दौरे के दौरान यह भी ऐलान किया कि मलोट-श्री मुक्तसर साहिब सडक़ का निर्माण जल्द ही शुरू हो जायेगा, जिससे इस सडक़ पर आने-जाने वालों को कोई परेशानी पेश न आए। इस मौके पर अन्यों के अलावा जि़ला प्रधान आम आदमी पार्टी जश्न बराड़, करमजीत शर्मा, रमेश कुमार, सतगुरदेव पप्पी, मदन मोहन मक्कड़ एस.डी.ओ, हरजिन्दर सिंह, राजवंत सिंह, लखविन्दर सिंह और अन्य आदरणीय व्यक्ति मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here