Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur श्री राम कथामृत का भव्य आयोजन दूसरे दिन में प्रवेश

श्री राम कथामृत का भव्य आयोजन दूसरे दिन में प्रवेश

होशियारपुर, (द स्टैलर न्यूज़)। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान ओर समुह नगर  निवासियों द्वारा 4 दिवसीय श्री राम कथामृत का भव्य आयोजन दूसरे दिन में प्रवेश कर गया। जिसमे श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सुश्री सत्प्रेमा  भारती जी ने कथा के दूसरे दिन मे बाल लीला प्रसंग का वर्णन किया। साध्वी जी ने कहा प्रभु श्री राम ने जन कल्याण के लिए त्रेता युग मे अवतार लिया। प्रभु जब कोई कार्य करते है तो वह लीला कहलाती है प्रभु द्वारा की प्रत्येक लीला मे आध्यात्मिक रहस्य छिपे होते है। प्रभु की लीला दिव्य होती है साधारण मानव उन लीलाओं को समझ नही पाते क्योंकि हम अपनी बुद्धि का प्रयोग करते हैं। लेकिन प्रभु बुद्धि का विषय नही है उन्होंने बताया कि श्री राम अपने भाईयों सहित गुरुकुल में जाते हैं।

Advertisements

वहा पर गुरु के सानिध्य मे प्रभु शास्त्र और शस्त्र का ज्ञान प्राप्त करते है बाहरी विद्या के साथ प्रभु आध्यात्मिक विद्या को भी प्राप्त करते हैं। हमारी वैदिक काल के गुरुकुल मानव के निर्माण स्थली होते थे किंतु आज की शिक्षा प्रणाली केवल एक पक्ष को लेकर कार्य कर रही है इसीलिए आज पैसा कमाने वाले मानव का निर्माण तो होता है परंतु मानव मे नैतिक मूल्यों और आदर्शो की कमी है शिक्षा का उद्देश्य केवल धन अर्जन ही है यही कारण है के मानव आज कल्याण की ओर नही अपितु विनाश की ओर उन्मुख हो रहा है उसमे अहंकार की वृद्धि हो रही हैं अगर हम पूर्ण विकास चाहते है तो हमे बाहरी शिक्षा के साथ साथ आध्यात्मिक शिक्षा की भी बहुत जरूरत हैं साध्वी जी ने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति का आधार भी अध्यात्म है 

 अंत में प्रभु की आरती में विशेष रूप से स्वामी सज्जनानंद जी, साध्वी रुक्मणि भारती जी,साध्वी राजवंत भारती, एससी कमीशन के चेयरमैन विजय सांपला, रजनी महिला मोर्चा प्रधान,हेमचंद सरपंच, भारत विकास परिषद के सभी सदस्य, राजपूत करनी सेना के सभी सदस्य, सीमसी डडवाल, रजनी,पार्षद रचना, कुलदीप आर्किटेक्ट, गुरदेव कौर उप प्रधान नगर कॉन्सिल,पवन कुमार, भारत भूषण वर्मा, अजय चोपड़ा मंडल प्रधान बीजेपी,जसविंदर राणा, राजेश वर्मा, मुनीश वशिष्ट,पवन वशिष्ट, प्रदीप कुमार, हरनेक सिंह,सरबजीत साबी, नन्नू, पंडित गगनदीप,रिकी विकी, अजय कुमार,मनोज अध्यापक, चंदर शेखर गर्ग, चंदर प्रकाश, हितेश, शिखा खोसला, प्रवीण खोसला, निर्मला देवी, नीलम,सुमन प्रभाकर, शालनी शर्मा, पंडित बिल्लू, मुकुल देव, और  महानुभाव हो सम्मलित  हुए।  कथा दौरान साध्वियों द्वारा भजनों के गायन से पूरा माहौल भक्तिमय बना और श्रद्धालु खूब झूमें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here