Monday, October 26, 2026
Home Chandigarh जालंधर में लगने वाली जनमाल लोक अदालत स्थगित, नई तिथि का ऐलान...

जालंधर में लगने वाली जनमाल लोक अदालत स्थगित, नई तिथि का ऐलान जल्द करेंगे: मंत्री जिम्पा

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के राजस्व मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने बताया है कि 20 मार्च को जालंधर में लगने वाली जन माल लोक अदालत स्थगित कर दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की बहुत ज़रूरी व्यस्तताओं के कारण इसको आगे के लिये टाला गया है और मुख्यमंत्री भगवंत मान से दिशा-निर्देश लेकर नयी तिथि का ऐलान बहुत जल्द किया जायेगा।
जिम्पा ने कहा कि लोगों को राजस्व विभाग से सम्बन्धित सेवाओं और अन्य सहूलतें पारदर्शी तरीके के साथ देने के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध है और उनकी मुश्किलों और समस्याओं का समयबद्ध तरीके के साथ समाधान करने के लिए वचनबद्ध है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here