शिवसेना सर्व धर्म पार्टी श्री राम नवमी की शोभा यात्रा में पथराव किये जाने की कड़ी निंदा करती है: जावेद खान 

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिवसेना सर्व धर्म पार्टी के जि़ला प्रधान जावेद खान ने एक प्रैस विज्ञप्ति जारी कर वड़ोदरा के फतेहपुर और महाराष्ट्र में कुछ शरारती तत्वों श्री राम नवमी की शोभा यात्रा में द्वारा पथराव किये जाने की कड़ी निंदा की। इस अवसर पर जावेद खान ने कहा कि आज कल रमजान का महीना चल रहा है जो कि बहुत ही पवित्र महीना होता है। यह महीना आपस में प्रेम और भाईचारे से रहने का संदेश देता है। लेकिन कुछ शरारती तत्वों ने इस पवित्र महीने की परवाह न करते हुये श्री राम नवमी के शुभ अवसर पर पथराव करके हिन्दू-मुस्लिम भाईचारे में नफरत पैदा करने की कोशिश की है, शिव सेना सर्वधर्म पार्टी इसकी कड़े शब्दों में निंदा करती है। कई सदियों से हिन्दु-मुसलमान आपस में भाईचारे के साथ रह रहे हैं लेकिन कुछ सियासी पार्टियां अपनी सियासी रोटियां सेकने के लए इस भाईचारे को खत्म करने की कोशिश कर रही है। जब वहां के प्रशासन को पहले से स्थिति के बारे मालूम था तो सुरक्षा के पुख्ता इन्तज़ाम क्यों नही किये गये।  

Advertisements

इस अवसर पर जावेद खान ने कहा कि किसी को कोई हक नही है कि किसी के पवित्र त्यौहार में ऐसी घिनौनी हरकत करे। इस्लाम धर्म भाईचारे का संदेश देता है। जिन शरारती तत्वों ने यह घिनौनी हरकत की है वह मुसलमान कहलाने के लायक नही है क्योंकि रमजान के महीने में सभी को प्यार से रहने का संदेश दिया गया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here