Friday, October 23, 2026
Home Chandigarh कृषि मंत्री धालीवाल ने गिरदावरी से जुड़ी किसी भी शिकायत के लिए...

कृषि मंत्री धालीवाल ने गिरदावरी से जुड़ी किसी भी शिकायत के लिए हेल्पलाईन नंबर 9309388088 किया जारी

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल स्वयं खेतों में जाकर गिरदावरी की देख-रेख कर रहे हैं। पिछले दिनों बेमौसमी बारिश के कारण किसानों की ख़राब हुई फ़सल का मुआवज़ा देने के लिए हालाँकि मुख्यमंत्री भगवंत मान ऐलान कर चुके हैं परन्तु किसी किसान के साथ गिरदावरी में कोई बेइन्साफ़ी न हो, इसलिए धालीवाल गिरदावरी अपने सामने करवा रहे हैं।

Advertisements

धालीवाल ने बताया कि उनकी कोशिश है कि हर प्रभावित किसान को बनता मुआवज़ा मिले परन्तु यदि गिरदावरी के मौके पर किसी भी किसान के साथ कोई बेइन्साफ़ी या धक्का होता है तो वह किसान 9309388088 नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है। इस नंबर पर वट्टसऐप के ज़रिये शिकायत की जा सकती है। कृषि मंत्री ने बताया कि इस नंबर पर दर्ज करवाई शिकायत को गंभीरता से लिया जायेगा और तुरंत कार्रवाई की जायेगी। धालीवाल ने कहा कि वैसाखी पर किसानों को ख़राब फ़सल का मुआवज़ा देने संबंधी मुख्यमंत्री भगवंत मान के वायदे को पूरा किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here