होली हार्ट जूनियर स्कूल में मनोरंजन दिवस मनाया गया

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होली हार्ट जूनियर स्कूल, नई अबादी, होशियारपुर मे गत दिवस वर्ष 2023-24 का पहला मनोरंजन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों ने विभिन्न कलाओं, खेलों तथा फूड क्राफ्ट गतिविधियों में भाग लिया तथा अत्याधिक खुशी का अनुभव किया।

Advertisements

स्कूल के प्रिंसीपल अजीत सिंह अरोड़ा, रितु अरोड़ा तथा रिश्मा अरोड़ा ने  बच्चों को पुरस्कृत किया। स्कूल के प्रशासक राजीव कुमार बेदी ने बच्चों को अप्रैल महीने की महत्ता के बारे में संक्षिप्त में जानकारी दी तथा भविष्य में खेलों तथा शिक्षा के क्षेत्र में तरक्की के लिए प्रेरित किया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here