हरभजन ईटीओ ने रणजीत सागर डैम और शाहपुरकंडी प्रोजैक्ट का दौरा  

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के ऊर्जा मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. रविवार को रणजीत सागर डैम और शाहपुरकंडी प्रोजैक्ट का दौरा किया।  हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पावर हाऊस और ग्रिड सब-स्टेशन का बारीकी से दौरा किया और आश्वासन दिया कि आने वाले पैडी सीजन के दौरान रणजीत सागर डैम बिजली आपूर्ति के लिए अपनी पूरी क्षमता के साथ काम करेगा।  

Advertisements

ऊर्जा मंत्री ने शाहपुरकंडी प्रोजैक्ट का दौरा करते समय पी.एस.पी.सी.एल. और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्धिारित समय में शाहपुरकंडी प्रोजैक्ट को पूरा करने के आदेश दिए। ऊर्जा मंत्री ने रणजीत सागर डैम और शाहपुरकंडी में चल रहे कार्यों पर स्ंतुष्टि ज़ाहिर करते हुए कहा कि यह प्रोजैक्ट मुकम्मल होने के बाद में बिजली उत्पादन के क्षेत्र में अहम रोल अदा करेंगे।  

इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री ने रणजीत सागर डैम के शहीदी स्मारक पर जाकर इस डैम के निर्माण के समय शहीद हुए कर्मचारियों को श्रद्धाँजलि भी भेंट की। इस अवसर पर पी.एस.पी.सी.एल. के मुख्य इंजीनियर हाइडल प्रोजैक्ट्स इन्दरपाल सिंह, उप मुख्य इंजीनियर रविन्दर कुमार, जल संसाधन विभाग के इंजीनियर जसवीर पाल और कार्यकारी इंजीनियर लखविन्दर सिंह उपस्थित थे।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here