गुरपाल इंडियन ने नगर सुधार ट्रस्ट कपूरथला के चेयरमैन का पद संभाला 

कपूरथला, (द स्टैलर न्यूज़), गौरव मढ़िया: गुरपाल सिंह इंडियन ने आज नगर सुधार ट्रस्ट कपूरथला के चेयरमैन का पदभार संभाल लिया है। उन्होंने स्थानीय शहरी सुधार ट्रस्ट के कार्यालय में पदभार ग्रहण करने के अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पार्टी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। कार्यभार संभालने के बाद चेयरमैन गुरपाल सिंह ने कहा कि कपूरथला शहर का सुनियोजित विकास और आम लोगों को उचित दर पर आवास उपलब्ध कराना नगर सुधार ट्रस्ट की प्राथमिकता होगी।

Advertisements

उन्होंने कहा कि नगर सुधार ट्रस्ट से जुड़ी सेवाओं को सरल तरीके से लोगों तक पहुंचाने के लिए और प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य संत बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल व मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह ब्रस्ट ने नवनियुक्त चेयरमैन को बधाई दी। इस अवसर पर मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह ब्रस्ट ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार पार्टी कार्यकर्ताओं को बड़े पद दे रही है, जिससे कार्यकर्ता ऊंचे राजनीतिक पदों पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि गुरपाल सिंह को चेयरमैन हूँ नियुक्त करके पार्टी ने आम कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने की राजनीति की मिसाल पेश की है और विश्वास दिलाया है कि गुरपाल सिंह के नेतृत्व में नगर सुधार ट्रस्ट शहर के विकास में अहम भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर ललिता सकलानी चेयरमैन जिला योजना बोर्ड कपूरथला, कश्मीर सिंह मल्ली चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट फगवाड़ा, परविंदर सिंह ढोट वरिष्ठ नेता आप, कंवर इकबाल सिंह जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स चेयरमैन कपूरथला, सेवानिवृत्त डीएसपी गुरनाम सिंह, नवनियुक्त चेयरमैन के परिवार के सदस्य एवं बडी गिनती में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here