Saturday, October 24, 2026
Home Chandigarh मुख्यमंत्री ने खुरालगढ़ के नज़दीक दो हादसों में मारे गए श्रद्धालुओं की...

मुख्यमंत्री ने खुरालगढ़ के नज़दीक दो हादसों में मारे गए श्रद्धालुओं की मौत पर दुख प्रकट किया

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को गढ़शंकर के नज़दीक खुरालगढ़ के नज़दीक बुधवार और गुरूवार को घटे दो दर्दनाक हादसों पर गहरा दुख प्रकट किया है, जिसमें 10 लागों की मौत हो गई और 20 ज़ख़्मी हो गए।  

Advertisements

इन भयानक हादसों पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने पीडि़त परिवारों के साथ हमदर्दी साझी करते हुए परमात्मा के समक्ष प्रार्थना की कि इस मुश्किल घड़ी में इस अपूरणीय क्षति को सहन करने का बल प्रदान करें, और दिवंगत आत्माओं को शांति दें। इस दौरान भगवंत मान ने मुख्यमंत्री राहत फंड से मृतकों के वारिसों को 2-2 लाख और ज़खि़्मयों को 1 लाख रुपए देने का ऐलान किया। उन्होंने पहले ही जि़ला प्रशासन को सभी ज़खि़्मयों का मुफ़्त इलाज करने के निर्देश दिए दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here