Sunday, October 25, 2026
Home Chandigarh कैबिनेट मंत्री डॉ. निज्जर ने बीबी कोलां भलाई केंद्र को 10 लाख...

कैबिनेट मंत्री डॉ. निज्जर ने बीबी कोलां भलाई केंद्र को 10 लाख रुपए देने का किया ऐलान

चंडीगढ़/ अमृतसर, (द स्टैलर न्यूज़)। हम सभी का फ़र्ज़ बनता है कि समाज की भलाई के लिए जो संस्थाएं काम कर रही हैं, उनकी हम हर संभव मदद करें जिससे यह संस्थाएं और आगे बढ़ कर काम कर सकें। इन शब्दों का प्रगटावा डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर स्थानीय निकाय मंत्री पंजाब ने बीबी कोलां भलाई केंद्र में धार्मिक समागम के मौके पर इनाम बाँटते हुये किया। डॉ. निज्जर ने कहा कि हमें समाज को दिशा देने वाली संस्थाओं और शख्सियतों का सम्मान भी करना चाहिए। उन्होंने बीबी कोलां भलाई केंद्र की तरफ से किये जा रहे समाज भलाई के कामों की सराहना की।

Advertisements

डॉ. निज्जर ने बीबी कोलां भलाई केंद्र द्वारा तैयार किये जा रहे अस्पताल में लगाई जा रही एम. आर. आई. और सी. टी. स्कैन की मशीनों की खरीद के लिए अपने ऐच्छिक फंड में से 10 लाख रुपए देने का ऐलान किया और मौके पर ही पहली किश्त के तौर पर 5 लाख रुपए का चैक भाई गुरइकबाल सिंह जी को सौंपते हुये कहा कि लोक भलाई के कामों के लिए मैं हमेशा आपके साथ हैं और इस अस्पताल के निर्माण के लिए हर संभव मदद दी जायेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही 5 लाख रुपए की दूसरी किश्त भी दे दी जायेगी। डॉ. निज्जर ने कहा कि यदि कोई और फंडों की ज़रूरत पड़ी तो वह भी दिए जाएंगे।

इस मौके पर ओ. एस. डी. मनप्रीत सिंह, स. हरिन्दर सिंह, स. गुरमुख सिंह के अलावा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here