सुमेश कुमार जि़ला गर्वनर तथा विवेक साहनी एलायन्स क्लब के वी.डी.जी-1 बनें

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। एलायन्स क्लब इंटरनैशनल डिस्ट्रिक-119 की ओर से साल 2023-24 की पहली मीटिंग स्थानीय होटल फाईन-डाईन में की गई जिस की अध्यक्षता  डिस्ट्रिक गर्वनर ऐली पुष्पिन्द्र शर्मा साल 2022-23 ने की। इस अवसर पर पास्ट डिस्ट्रिक गर्वनर ऐली अशोक पुरी, ऐली सुमेश कुमार विशेष तौर पर पहुंचे। इस प्रोजैक्ट के प्रोजैक्ट चेयरमैन ऐली सुमेश कुमार थे।  

Advertisements

साल 2023-24 की पहली मीटिंग में पिछले साल की गई गतीविधियों पर संतुष्टि प्रगट करते हुये देखा गया कि मेडिकल क्षेत्र, शिक्षा क्षेत्र तथा ज़रूरतमंद परिवारों की सहायता मुख्य ऐजंडा रही। इस अवसर पर ऐली अशोक पुरी ने बताया कि बीते 8 सालों से लगातार समाज सेवा के कार्यों में एलायन्स क्लब की कार्यगुज़ारी संतोषजनक रही है।

साल 2023-24 के लिए चुने गये ऐली सुमेश कुमार को जि़ला गर्वनर तथा ऐली विवेक साहनी को वी.डी.जी-1 चुनने पर मुबारकबाद दी तथा अगले साल होने वाले कार्यों के शुभकामनायें दीं। इस अवसर पर ऐली रमेश कुमार ने बताया कि ऐली अशोक पुरी जि़ले की समूह गतीविधियों में सरगरम रहते हैं पर डिस्ट्रिक की मेडिकल कमेटी के चेयरमैन डॉ. एम.जमील बाली तथा ऐजुकेशन कमेटी के चेयरमैन ऐली विवेक शर्मा होंगे। आज के प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए ऐली अमित कुमार तथा ऐली संदीप कौर बधाई के पात्र हैं।  

इस अवसर पर मल्टीपल नार्थ के ज्वाईंट सचिव ऐली सुमेश कुमार ने बताया कि एलायन्स क्लब इंटरनैशनल की ओर से ऐली अशोक पुरी को प्रैज़ीडैंट ऐपरीसिएशन मैडल के साथ सम्मानित किया गया है। इस उपरांत एलायन्स क्लब के सम्मानित मैंबरों को ऐली पुष्पिन्दर शर्मा की ओर से सम्मानित किया गया।  

फोटोः एलायनिस्टक ईयर 2023-24 के गर्वनर ऐली रमेश कुमार तथा वी.डी.जी ऐली विवेक साहनी के साथ ऐली अशोक पुरी को प्रैज़ीडैंट ऐपरीसिएशन मैडल के साथ सम्मानित करते ऐली सुमेश कुमार तथा अन्य। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here