प्रकाश सिंह बादल का जाना, राजनीति के एक युग का अंतः बिट्टू भाटिया

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के पूर्सव मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का इस दुनिया से जाना राजनीति के एक युग का अंत है। क्योंकि प्रकाश सिंह बादलन ने अपने जीवन में देश एवं प्रदेश की खातिर एक कुशल राजनेता के तौर पर जो सेवाएं दी उन्हें यह दुनिया एवं देश सदैव याद रखेगा और यह दूसरे राजनेताओं के लिए प्रेऱणास्रोत भी रहेगा। इस महान आत्मा को हम शत् शत् नमन करते हुए श्रद्धाजंलि भेंट करते हैं।

Advertisements

यह विचार जिला भाजपा महामंत्री एवं पूर्व पार्षद सुरेश भाटिया बिट्टू ने श्री बादल के निधन उपरांत उन्हें श्रद्धा के पुष्प भेंट करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि प्रकाश सिंह बादल ने अपना सारा जीवन पंजाब एवं पंजाबियत के लिए न्यौछावर किया तथा उन्होंने अंतिम सांस तक पंजाब के लिए लड़ाई लड़ी। श्री भाटिया ने कहा कि सरदार प्रकाश सिंब बादल ने हिन्दू सिख एकता के लिए आगे बढ़कर कार्य किया और उनकी दूरगामी सोच के चलते ही अकाली-भाजपा गठजोड़ पूरी मजबूती के साथ चला। उन्होंने कहा कि राजनीति में बदलाव होते रहते हैं, लेकिन स्व. बादल ने सदैव जोड़ने की बात की और उनके आदर्श और पंजाब एवं देश के लिए किए कार्यों के लिए सदैव उन्हें याद किया जाता रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here