अप्रैल महीने के दौरान अपने कर राजस्व में 22 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज: हरपाल चीमा

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज यहाँ बताया कि राज्य ने अप्रैल 2022 के मुकाबले अप्रैल 2023 के दौरान अपने कर राजस्व में 22 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। उन्होंने कहा कि शुरुआती अनुमानों अनुसार राज्य ने अप्रैल 2023 के दौरान अपने करों से 3988.23 करोड़ रुपए का राजस्व एकत्रित किया जबकि अप्रैल 2022 में 3275.85 करोड़ रुपए एकत्रित किये गए थे।

Advertisements

यहाँ जारी प्रैस बयान के द्वारा यह प्रगटावा करते हुये वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि इस महीने के दौरान वस्तु और सेवा कर ( जी. एस. टी.), राज्य आबकारी और स्टैंप और रजिस्ट्रेशन से एकत्रित किये राजस्व में उल्लेखनीय वृद्वि हुयी है। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग द्वारा एकीकृत वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (आई. एफ. एम. एस) द्वारा कुल कर वसूली के आंकड़ों का मूल्यांकन किया जा रहा है और अंतिम आंकड़ों में थोड़ा अंतर हो सकता है।

वित्त मंत्री ने आगे बताया कि जी. एस. टी में सबसे अधिक 483 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुयी है। अप्रैल 2022 के दौरान कुल जी. एस. टी राजस्व 1532 करोड़ रुपए था जबकि इस साल यह आंकड़ा 2015 करोड़ रुपए रहा। उन्होंने कहा कि अप्रैल 2022 के 564.64 करोड़ रुपए के मुकाबले इस साल आबकारी राजस्व 216.48 करोड़ रुपए बढ़ कर 781.12 करोड़ रुपए रहा। उन्होंने बताया कि स्टैंप और रजिस्ट्रेशन से प्राप्त राजस्व भी अप्रैल 2022 में 355.4 करोड़ रुपए के मुकाबले इस अप्रैल 85.95 करोड़ रुपए की वृद्धि के साथ 441.35 करोड़ रुपए रहा।

वित्त मंत्री चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सरकारी प्रशासन और प्रणाली में कुशलता और पारदर्शिता लाकर राज्य के राजस्व में बढ़ोतरी करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने कर चोरी करने वालों पर शिकंजा कसा है और राजस्व में मौजूदा बढ़ोतरी समाज के किसी भी वर्ग पर कोई अतिरिक्त बोझ डाले बिना हासिल किया गया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here