होशियारपुर सर्कल में 82.44 प्रतिशत घरों के बिजली बिल आए जीरो: कैबिनेट जिंपा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने बताया कि सर्कल होशियारपुर में कुल 82.44 प्रतिशत घरों के फरवरी-मार्च के बिजली बिल जीरो आए हैं। पंजाब सरकार की बिजली माफी स्कीम के अंतर्गत जिला वासियों को 26.15 करोड़ रुपए का लाभ मिला है। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में लिए गए जन हित फैसलों के अंतर्गत राज्य के लोगों को दी जा रही 300 यूनिट प्रति माह मुफ्त बिजली का होशियारपुर सर्कल के बड़ी गिनती में उपभोक्ताओं को चौथी बार लाभ मिला है।
उन्होंने कहा कि पंजाब में सही मायनों में पहली बार जनहितैषी सरकार बनी है, जो कि पंजाब को ‘रंगले पंजाब’ बनाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार प्रदेश के लोगों के साथ किया हर वायदा पूरा कर रही है। उन्होंने बताया कि पंजाब राज पावर कार्पोरेशन के अधिकारियों की ओर से प्राप्त सर्कल की रिपोर्ट के अनुसार 4,00,670 घरेलू उपभोक्ताओं के बिल जीरो आए हैं व इससे उपभोक्ताओं को 26.15 करोड़ रुपए का लाभ मिला है। अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि होशियारपुर सर्कल में 6 वितरण मंडल है, जिनमें शहरी मंडल होशियारपुर, सब अर्बन मंडल होशियारपुर, संचालन मंडल मुकेरियां, संचालन मंडल दसूहा, संचालन मंडल माहिलपुर व संचालन मंडल भोगपुर शामिल है।
होशियारपुर सर्कल के डिप्टी चीफ इंजीनियर हरमिंदर सिंह ने बताया कि 6 मंडलों में कुल 4,85,981 घरेलू उपभोक्ता हैं, जिनमें से 4,00,670 उपभोक्ताओं के बिल जीरो आए हैं और उनको 26.15 करोड़ रुपए का लाभ मिला है। इसी तरह शहरी मंडल होशियारपुर में कुल 91,603 घरेलू उपभोक्ता है, जिनमें से 78,415 उपभोक्ताओं के बिल जीरो आए हैं और उनको 3.49 करोड़ रुपए, सर्ब अर्बन मंडल होशियारपुर में कुल 71,967 घरेलू उपभोक्ताओं हैं, जिनमें 62,308 उपभोक्ताओं के बिल जीरो आए हैं, उनको 3.79 करोड़ रुपए, संचालन मंडल मुकेरियां में कुल 97,860 घरेलू उपभोक्ताओं हैं, जिनमें 85,135 उपभोक्ताओं के बिल जीरो आए हैं और उनको 6.77 करोड़ रुपए, संचालन मंडल दसूहा में कुल 77,049 घरेलू उपभोक्ता हैं, जिनमें 65,600 उपभोक्ताओं के बिल जीरो आए हैं और उनको 5.69 करोड़ रुपए, संचालन मंडल माहिलपुर में कुल 73130 घरेलू उपभोक्ता है, जिनमें 58726 उपभोक्ताओं के बिल जीरो आए हैं और उनको 5.01 करोड़ रुपए व संचालन मंडल भोगपुर में कुल 74,372 घरेलू उपभोक्ता है, जिनमें से 50,486 उपभोक्ताओं के बिल जीरो आए हैं और उनको 1.40 करोड़ रुपए का लाभ मिला है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here