पटवारी काबल सिंह 6000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़): पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के उद्देश्य से गुरुवार को राजस्व हलका राजिया, तहसील अजनाला, जि़ला अमृतसर में तैनात पटवारी काबल सिंह को 6,000 रूपए की रिश्वत माँगने और स्वीकार करने के आरोप में रंगे हाथों काबू कर लिया।

Advertisements

विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि उक्त पटवारी को गाँव धालीवाल कलेर, तहसील अजनाला के निवासी परगट सिंह की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।

अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से संपर्क किया और आरोप लगाया है कि उक्त पटवारी अपने रिश्तेदारों से संबंधित भूमि के उत्तराधिकार में सुधार करने के लिए 6,000 रुपए की रिश्वत की माँग कर रहा है।

शिकायत में आरोप की पुष्टि करने के बाद अमृतसर रेंज से विजीलैंस की एक टीम ने जाल बिछाया और आरोपी पटवारी को 6,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। दो आधिकारिक गवाहों की उपस्थिति में उसके पास से रिश्वत के 6,000 रुपए भी बरामद किए गए।

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ विजीलैंस पुलिस अमृतसर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here