Monday, October 26, 2026
Home Latest भाजपा जिलाध्यक्ष अजयवीर लालपुरा ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से की मुलाकात

भाजपा जिलाध्यक्ष अजयवीर लालपुरा ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से की मुलाकात

रोपड़ (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: ध्रुव नारंग। भाजपा के जिला अध्यक्ष अजयवीर सिंह लालपुरा ने आज भारत की अल्पसंख्यक वर्ग मसलों तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी से मुलाकात की। इस अवसर पर डा. लालपुरा ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ अल्पसंख्यक समुदायों और महिला सशक्तिकरण से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की, जबकि उन्होंने मंत्री साहिबा को रोपड़ जिले में लोगों के मुद्दों और भारतीय जनता पार्टी की गतिविधियों के बारे में भी अवगत कराया। लालपुरा ने कहा कि मंत्री जी ने उन्हें मंत्रालयों की आगामी योजनाओं और बाल अधिकार मंत्रालय की गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी।

Advertisements

पंजाब की राजनीति के संदर्व में जानकारी देते हुए मंत्री साहिबा से डा. लालपारा ने कहा कि आज जहां प्रदेश भर में भाजपा का ग्राफ बढ़ा है, वहीं रोपड़ जिले में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं, जो बड़े गर्व की बात है। लालपुरा ने कहा कि मंत्री जी के नेतृत्व में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए कई कदम उठा रहा है, जो सराहनीय है। वहीं, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय का नेतृत्व करते हुए उनकी देखरेख में बड़ी संख्या में कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। अजयवीर सिंह लालपुरा ने कहा कि स्मृति ईरानी के साथ मिलकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सपनों का एक मजबूत, आत्मनिर्भर और समावेशी भारत के निर्माण की दिशा में काम करने का संकल्प लिया।

इससे पहले भी, डा. ड्डलालपुरा ने रोपड़ शहर में संभावित फ्लाईओवर मुद्दे पर स्थानीय निवासियों की आवाज केंद्र सरकार तक पहुंचाने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि वह अपने लोगों की आवाज को केंद्र सरकार तक ले जाने और जहां तक संभव हो उनका समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अजयवीर सिंह लालपुरा की तेजी से बढ़ती राजनीतिक गतिविधियां आज लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here