संयुक्त किसान मोर्चा 1 जून को मिनी सचिवालय के बाहर प्रधानमंत्री के खिलाफ करेंगा रोष प्रदर्शन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली में पहलवान लड़कियों के जन्तर मन्तर पर चल रहे धरने के समर्थन में केन्द्र सरकार का पुतला फूंका जायेगा, ताकि मोदी सरकार को उनकी मांगों को मानने के लिए मज़बूर किया जा सके। 1 जून को सुबह 10 बजे शहीद धन्ना सिंह पार्क में इक्ठे हो कर 11 बजे मार्च करते हुए मिनी सचिवालय पहुंच कर प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंका जाएगा।

Advertisements

इस मीटिंग में ओम सिंह सठियाना, दविन्द्र सिंह कक्कों, सुखपाल सिंह काहरी, सतपाल सिंह डडियाना, इन्द्र सिंह, रघविंदर सिंह काहरी, सुरिन्द्र सिंह हरसी पिंड, गुरदेव सिंह कोटला नौध सिंह, कमलजीत सिंह राजपुर भाईयां, जगजीत सिंह गिल, डा. सुखदेव सिंह ढिल्लों तथा हरबंस सिंह संघा सदस्य संयुक्त किसान मोर्चा शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here