श्री अरुट महाराज के जीवन दर्शन संबंधी पुस्तक के माध्यम से बताया जाएगा गौरवमयी इतिहास: रवि मनोचा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अरोड़ा महासभा होशियारपुर की तरफ से प्रधान रवि मनोचा की अध्यक्षता में अरोड़ा समाज के संस्थापक श्री अरूट जी महाराज का जन्म दिवस बड़ी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। जिसमें अरोड़ा महासभा के प्रांतीय महासचिव कमलजीत सेतिया विशेष तौर पर उपस्थित हुए। इस अवसर पर प्रधान रवि मनोचा ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि हमें अपने पूर्वजों को सदैव याद रखना चाहिए जिन्होंने देश और धर्म और संस्कृति की रक्षा के साथ-साथ हमारे उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य किया। उन्होंने बताया कि अरोड़ा महासभा की तरफ से यह प्रयास किया जाएगा कि श्री अरुट जी महाराज के जीवन दर्शन संबंधी एक पुस्तक बनवाई जाएगी ताकि हमारी आने वाली पीढिय़ां अपने गौरवमयी इतिहास को जान सकें।

Advertisements

इस मौके पर प्रांतीय महासचिव कमलजीत सेतिया एवं जिला महासचिव संजीव अरोड़ा ने कहा कि हमारे लिए यह बहुत ही गर्व की बात है कि अरोड़ा महासभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आज बड़ी संख्या में अरोड़ा परिवारों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि हम सभी के सहयोग एवं एकजुटता से ही अरुट जी महाराज द्वारा दिखाए मार्ग पर चलने में कामयाबी मिलेगी। उन्होंने कहा कि अरोड़ा बिरादरी ने देश और धर्म के लिए सदैव बढ़-चढक़र योगदान डाला है और कभी भी अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटे। इस मौके पर समारोह में पहुंचे परिवारों को महाराज अरुट जी का स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया। इस मौके पर विशेष उपलब्धियां प्राप्त करने वाले अरोड़ा बिरादरी से संबंधित लोगों को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रिं. ललिता अरोड़ा, प्रिं. तजिंदर अरोड़ा, गुलशन अरोड़ा, संजू अरोड़ा, सुरेश अरोड़ा, दीपक मेहंदीरत्ता, आज्ञापाल सिंह साहनी, हरजीत सिंह, दविंदर अरोड़ा, हरि ओम मनोचा, कृष्ण अरोड़ा, राजीव मनचंदा, रेणू अरोड़ा, सुषमा सेतिया, मेघा मनोचा, साक्षी मनोचा, सरोज मनोचा, लोकेश खन्ना, डा. भुपेश मनोचा, सुनील मखीजा, राजन मखीजा, विनोद रलहन, प्रिं. राजन अरोड़ा, अशोक अरोड़ा, कंनव अरोड़ा, बौबी अरोड़ा व अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here