Sunday, October 25, 2026
Home Chandigarh पटियाला में बाल मज़दूरी के खि़लाफ़ सफल छापेमारी: डॉ. बलजीत कौर

पटियाला में बाल मज़दूरी के खि़लाफ़ सफल छापेमारी: डॉ. बलजीत कौर

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। डॉ. बलजीत कौर, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री के दिशा-निर्देशों पर बाल मज़दूरी के विरुद्ध महीना भर चलने वाली कार्रवाई के हिस्से के तौर पर पटियाला में से की गई सफल छापेमारी और बचपन बचाओ आंदोलन (बीबीए) के सहयोग से की गई छापेमारी के नतीजे के तौर पर अलग-अलग क्षेत्रों से 19 बच्चों को बचाया गया। और ज्यादा जानकारी देते हुये डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि बचाये गए 19 बच्चों में से 9 की उम्र 14 साल से कम थी, जबकि बाकी 9 किशोर थे। उनके दस्तावेज़ों की पूरी तरह तस्दीक करने के बाद, उनकी तंदुरुस्ती को यकीनी बनाने के लिए कानूनी कार्यवाहियों और पुनर्वास के उपाय शुरू किये जाएंगे।

Advertisements

 मंत्री ने आगे बताया कि आपरेशन के दौरान मोटर रिपेयर की दुकान से बचाए गए 14 वर्षीय बच्चे ने मकैनिकल इंजीनियर बनने की तीव्र इच्छा अभिव्यक्त की। उसकी इच्छाओं को पहचानते हुए, हमने ग़ैर सरकारी संगठन मानवीय अधिकार मिशन के साथ हिस्सेदारी की है, जिसने उसकी शिक्षा को स्पांसर करने के लिए सहमति दे दी है। डॉ. बलजीत कौर ने बचपन बचाओ आंदोलन का इस प्रयास के दौरान भरपूर सहयोग और समर्थन के लिए धन्यवाद किया। मंत्री ने आगे कहा कि बाल मज़दूरी बच्चों के अधिकारों और सम्मान की घोर उल्लंघना है और हमारी सरकार इस मुद्दे को हमारे समाज में से ख़त्म करने के लिए वचनबद्ध है। हम अधिकारों की रक्षा और राज्य भर में बच्चों की भलाई को यकीनी बनाने के लिए अथक काम करना जारी रखेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here