Monday, October 12, 2026
Home Chandigarh अमृतसर में बड़ा राजनीतिक बदलाव: कांग्रेस, AAP व अकाली दल के नेताओं...

अमृतसर में बड़ा राजनीतिक बदलाव: कांग्रेस, AAP व अकाली दल के नेताओं ने थामा BJP का दामन

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब कांग्रेस के एससी विभाग के उपाध्यक्ष राकेश कुमार (रिंकू वाल्मीकि) के नेतृत्व में अमृतसर के कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और अकाली दल के बड़ी संख्या में नेताओं ने भाजपा पंजाब के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ज्वाइन की। इस समय प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, अमृतसर के जिला अध्यक्ष हरविंदर संधू और प्रदेश मीडिया प्रमुख विनीत जोशी भी उपस्थित थे ।

Advertisements

राकेश कुमार (रिंकू वाल्मीकि) के साथ भाजपा में शामिल होने वाले प्रमुख नेताओं में सतीश मंटू (ब्लॉक अध्यक्ष, कांग्रेस), पन्ना लाल भारद्वाज (वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं अध्यक्ष, छेहर्ता बाजार), सुरजीत सिंह वडाली (उपाध्यक्ष, ओबीसी विभाग, डीसीसी), प्रदीप शर्मा (उपाध्यक्ष, डीसीसी), दीपक सिंह (ब्लॉक प्रधान, AAP), रावलदीप सिंह महल (AAP पार्षद उम्मीदवार) और राजन शर्मा (आईटीआई चेयरमैन, युवा अकाली दल) शामिल हैं।

AAP से शामिल होने वाले अन्य नेताओं में बख्शिंदर सिंह बिल्ला, सोमनाथ, वजिंदर सिंह महल, गोपी सुरमा, सुरिंदर शर्मा (राम जी), लकी मेहता और लकी महल शामिल हैं।

कांग्रेस से शामिल होने वाले अन्य नेताओं में धारा, राजन कुमार, हरपाल सिंह (पिंड रोड़ीवाल), हरपाल सिंह घुमटाला, अरशदीप सिंह, हैप्पी सूरी, राज कुमार, अनिल कुमार, मयंक सूरी, परवीन वर्मा, सुरजीत सिंह गुमटाला, अजय, मैकल, सोनू मोट्टा, जसवंत दास, सोनू कुमार वडाली, संदीप कुमार, प्रिंस कपूर और हिमांशु शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, एंटी-करप्शन कमेटियों के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अश्वनी सूरी और समाजसेवी सौरव शर्मा ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here