एशिया कप जीतने वाली भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम को मुख्यमंत्री ने दी बधाई

चंडीगढ़ ( द स्टैलर न्यूज़): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को कोरिया को 2-1 से  हरा कर एशिया कप हॉकी जीतने वाली भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम को बधाई दी।

Advertisements

इस जीत के लिए टीम की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देश के लिए गौरवमयी और ऐतिहासिक पल है क्योंकि महिला जूनियर हॉकी टीम ने रोमांचक मैच में कोरिया को हरा कर एशिया कप का खि़ताब जीता है। इस खुशी के अवसर  पर भगवंत मान ने कहा कि पूरी टीम को मिले इस सम्मान से हर देशवासी का सिर ऊँचा हुआ है। हॉकी के सुनहरे भविष्य की आशा प्रकट करते हुए उन्होंने उम्मीद जताई कि वो दिन अब दूर नहीं, जब हमारा राष्ट्रीय खेल हॉकी जल्द ही खो चुकी अपनी शान को पुन: प्राप्त करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here