सी.बी.डी.टी (विजिलेंस) पदोन्नत होने पर खत्री सभा ने एम.एस. कपूर को किया सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। खत्री सभा होशियारपुर की तरफ से एक समारोह शहरी प्रधान एडवोकेट राजेश ओहरी की अध्यक्षता में होटल अंबर रेजीडेंसी में आयोजित किया गया। इस मौके पर एम.एस. कपूर, जे.सी.आई.टी होशियारपुर जिन्हें हाल ही में पदोन्नत करके सी.बी.डी.टी. (विजिलेंस) नई दिल्ली नियुक्त किया गया है, को अपनी सेवाएं ईमानदारी व निष्ठा से निभाने के लिए सम्मानित किया गया।

Advertisements

इस मौके पर पूर्व सांसद अविनाश राए खन्ना ने विशेष तौर से पहुंचकर एम.एस. कपूर को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी। जिला प्रधान सुमेश सोनी ने कहा कि एम.एस. कपूर, की सी.बी.डी.टी (विजिलेंस) नई दिल्ली की पदोन्नती होशियारपुर वासियों व खत्री बिरादरी के लिए गर्व की बात है कि आज कल ऐसे ईमानदार अधिकारी देश की सेवा कर रहे हैं। सम्मान समारोह की अध्यक्षता करते हुए रमन कपूर ने श्री कपूर के बारे में काफी जानकारी दी तथा विभिन्न वक्ताओं ने उनके विषय में बताया। खत्री सभा के सचिव व कोषाध्यक्ष केवल कृष्ण वर्मा ने कहा कि श्री कपूर बहुत ही प्रभावशाली एवं काबिल अधिकारी रहे हैं तथा अपनी मेहनत के कारण ही उन्होंने आज यह मुकाम हासिल किया है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि श्री कपूर दिन दौगुनी रात चौगुनी तरक्की करें।

खत्री सभा के वरिष्ठ नेता कुलदीप नंदा, महासचिव राजेन्द्र विग, प्रो. मनोज कपूर, गोपी चन्द कपूर और पूर्व पार्षद सुरेश भाटिया बिट्टू ने एम.एस. कपूर के साथ बिताए हुए अपने अनुभव उपस्थिति के साथ सांझा किए। यह बात उन दिनों की है जब श्री कपूर बतौर आई.टी.ओ. होशियारपुर में 2002 से लेकर 2005 तक कार्यरत थे। इस अवसर पर सभा के वरिष्ठ सदस्य रवि मैहन, सुरिन्दर कुमार कांसरा, रमन कुमार कपूर, मुकेश सूरी, ईशान सूरी, रजनीश टंडन, दीपक मरवाहा, अनिल बस्सी, अश्वनी गैंद, अश्वनी ओहरी, तजिंदर ओहरी, संजीव ओहरी व समस्त ओहरी परिवार, संजीव सभ्रवाल, पवन पसाम, विकास पुरी, राहुल स्याल, जे.बी.बहल, कुलदीप मुरगई, कनव कपूर, शाम सुन्दर महेन्द्रू सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here