Saturday, October 24, 2026
Home Latest आशीष कुमार वर्मा स्वर्णकार संघ पंजाब के कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त

आशीष कुमार वर्मा स्वर्णकार संघ पंजाब के कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त

रूपनगर (द स्टैलर न्यूज़), ध्रुव नारंग। अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय सचिव व स्वर्णकार संघ पंजाब के सचिव व जिला रोपड़ स्वर्णकार संघ के महासचिव अशोक कुमार दारा ने प्रदेश अध्यक्ष यशपाल चौहान की सहमति से नंगल टाऊनशीप में स्थित वर्मा ज्वैलर्स के मालिक आशीष कुमार वर्मा को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है।

Advertisements

नियुक्ति उपरांत श्री वर्मा ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है वह उसे पूरी निष्ठा और मेहनत से निभाएंगे और स्वर्णकारों की समस्याओं को हर मंच पर उठाने के लिए संगठन को सहयोग करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here