रिलायसं कंपनी कर्मचारियों को तंदरुस्त करने के लिए प्रतिबद्ध: राजेश अरोड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रिलायसं इंडस्ट्री चौहाल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कर्मचारी राज्य बीमा योजना के सीनियर मेडिकल अधिकारी तथा कर्मचारी राज्य बीमा योजना चोहाल के डा. नीरज कुमार के निर्देश पर योगशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रशिक्षक कैलाश शर्मा ने इस मौके पर कहा कि योग व्यायाम का ऐसा प्रभावशाली प्रकार है, जिसके माध्याम से न केवल शरीर के अंगों बल्कि मन, मस्तिष्क और आत्मा में संतुलन बनाया जाता है।

Advertisements

यही कारण है कि योग से शारीरिक व्याधियों के अतिरिक्त मानसिक समस्याओं से भी छुटकारा पाया जा सकता है। योग प्रशिक्षक ने 40 कर्मचारियों को योगभ्यास करवाया। कंपनी के साइट प्रमुख राजेश अरोड़ा ने कहा कि कंपनी कर्मचारियों के स्वस्थ्य को तंदरुस्त रखने के लिये प्रतिबद्ध है और सभी कर्मचारियों को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर रिलायंस के मैनेजर एचआर भूपिंदर सिंह, डॉक्टर मृगेश पटेल, रामनाथ, आकांक्षा बुधानी, अमित शर्मा, केहर सिंह व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here