मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार के चंडीगढ़ पर दावो संबंधी प्रताप सिंह ” भाजपा” ( बाजवा) की चुप्पी पर उठाया प्रश्न

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज विरोधी पक्ष के नेता और सीनियर कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह बाजवा को हिमाचल सरकार की तरफ से चंडीगढ़ पर किये दावो संबंधी अपनी पार्टी का स्टैंड स्पष्ट करन की चुनौती दी है। एक बयान में मुख्य मंत्री ने कहा कि प्रताप सिंह “भाजपा” ( बाजवा) की ओर से इस मुद्दे पर चुप्पी साध लेना बहुत हैरानीजनक है। उन्होंने कहा कि श्री बाजवा को हिमाचल में कांग्रेस सरकार के झूठे दावो बारे स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

Advertisements

भगवंत मान ने तंज कसते कहा कि श्री बाजवा जिन की भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) के साथ गठबंधन है, को इस मसले पर भगवा पार्टी का स्टैंड भी स्पष्ट कर देना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत शर्म की बात है कि ऐसे नेता बाकी सूबों में अपने राजनीतिक लाभ लेने के लिए सूबे के मसलों पर पैंतरा बदल लेते हैं। भगवंत मान ने कहा कि चंडीगढ़, पंजाब का अभिन्न अंग था, है और सदा रहेगा। उन्होंने कहा कि सूबा सरकार पंजाब और पंजाबियों के हितों की रक्षा के लिए पूर्ण तौर पर वचनबद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here