डी.ए.वी. कालेज में आया पैंगोलीन, वन विभाग ने पुन: जंगल में छोड़ा

pangu

pangu1

होशियारपुर। गत रात्रि डी.ए.वी. कालेज के भीतर एक अजीब जंगली जानवर देखा गया। जिसकी सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार तीक्ष्ण सूद व उनके सचिव रामदेव ने कालेज प्रबंधकों व स्टाफ को इसकी जानकारी दी। स्टाफ ने विद्यार्थियों के सहयोग से उसे एक कमरे में रखा और बाद में वन विभाग (वन्य जीव सुरक्षा ) ने मौके पर पहुंच कर उसे अपने अधीन लेते हुए एक पिंजरे में बंद किया। जिसे बाद में जंगल में छोड़ा गया। नगर निगम के मेयर शिव सूद ने बताया कि रामदेव यादव द्वारा इस दुलर्भ जीवन को डी.ए.वी. कालेज के स्टाफ व विद्यार्थियों के सहयोग से पकडऩे उपरांत वन विभाग को सौंप दिया है। उन्होंने इसकी सराहना की। श्री सूद ने बताया कि लोगों द्वारा जंगलों में वृक्षों की कटाई अधिक किए जाने के चलते जंगलों का रक्बा कम हो रहा है तथा अकसर ही जंगली जीव अपना रास्ता भटक कर शहरों में आ जाते हैं। उन्होंने कहा कि जंगली जीवों की सुरक्षा करना हमारा कर्तव्य है। वन मंडल अधिकारी जंगली जीव सुरक्षा परमिंदर सिंह ने उक्त जीव की पहचान करने उपरांत बताया कि उक्त जीव को पैंगोलीन (सलगर) कहा जाता है तथा यह जंगलों में बहुत कम संख्या में पाया जाता है। उन्होंने बताया कि पैंगोलीन को विभाग के तकनीकी कर्मियों के सहयोग से जंगल में छोड़ा गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे जंगली जानवरों के संरक्षण में सहयोग करें। इस मौके पर निगम पार्षद अशोक कुमार, रामदेव यादव, जसविंदर सिंह, कन्नव सिंह, रिशव सिंह तथा विभाग के अधिकारी और कर्मी मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here