
-हारटा क्लब के रवि को मैन ऑफ द टूर्नामैंट के खिताब से नवाजा-रयात बाहरा एजुकेशन सिटी में क्रिकेट टूर्नामैंट आयोजित-
होशियारपुर। रयात बाहरा एजुकेशन सिटी में करवाए गए एम.सी.एल (मैनेजमैंट क्रिकेट लीग)-2015 क्रिकेट टूर्नामैंट में हारटा यंग क्लब की टीम विजेता रही। जिस ने अपनी विरोधी टीम महावीर क्लब को एक रोमांचक मैच में मात्र 6 रन से हरा कर एम.सी.एल-2015 की ट्राफी पर कब्जा कर लिया। इस पहले हारटा क्लब की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उसने पहले खेलते हुए अपने निर्धारित 10 ओवरों में 4 विकेट खो कर 94 रन बनाएं। जिसमें सबसे अधिक 57 रन रवि ने बनाए। जबकि महावीर क्लब की पूरी टीम 88 रन पर आउट हो गई। इससे पहले खेले गए सेमीफाइनल मैचों में हारटा क्लब की टीम ने फ्रैंडजशिप क्लब को और महावीर क्लब ने इलैवन ब्रदर्स को हरा कर फाइनल में प्रवेश किया था। खेले गए फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच हारटा क्लब के रवि को घोषित किया गया। इस टूर्नामैंट में बढिय़ा खेल का प्रदर्शन करने पर हारटा क्लब के रवि को मैन ऑफ द टूर्नामैंट के खिताब से नवाजा गया। इस टूर्नामैंट में विजेता रही टीम को मैनेजमैंट कालेज के प्रिंसीपल डा. बी.पी. गुप्ता ने ट्राफी के साथ 31,000 रुपए और रनरअप रही टीम को ट्राफी के साथ 15,000 रुपए की नकद राशि के साथ पुरस्कृत किया। इस अवसर पर महताब मेहता के अलावा कालेज का समस्त स्टाफ उपस्थित था।












