
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होली हार्ट जूनियर स्कूल, नई अबादी की नौंवी कक्षा की छात्रा हिमानी ने जिला स्तर पर अयोजित किक बाक्सिंग मुकाबले में गोल्ड मैडल जीता।
Advertisements

इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसीपल अजीत सिंह अरोड़ा ने हिमानी और उसके माता पिता को मुबारकबाद दी तथा भविष्य में भी इस तरह के मुकाबलों में जीत अर्जित करने की प्रेरणा दी। उन्होने हिमानी को इस शानदार जीत के लिए पुरस्कृत भी किया।












