आप की स्टैपनी बनने पर कांग्रेस को बधाई: जयवीर शेरगिल

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने कहा कि कांग्रेस महासचिव के.सी वेणुगोपाल द्वारा घोषणा करने के साथ कि कांग्रेस ने आप को अपना समर्थन दिया है और वह दिल्ली सेवा अध्यादेश के पक्ष में नहीं है, से अब यह आधिकारिक रूप से स्पष्ट हो गया है कि आप और कांग्रेस “एक टीम” हैं। इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए, शेरगिल ने कहा कि आप-कांग्रेस अब एक साथ मिलकर लोगों को बेवकूफ बनाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब आप की स्टैपनी बन गई है और यह स्पष्ट है कि ये दोनों पार्टियां एक फिक्स मैच खेल रही हैं। शेरगिल ने यह भी कहा कि कांग्रेस आलाकमान के फैसले से पंजाब कांग्रेस का उपहास हुआ है।

Advertisements

उन्होने कहा कि पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता, कांग्रेस के प्रताप सिंह बाजवा द्वारा कई प्रेस कॉन्फ्रेंस करके स्पष्ट रूप से मांग की गई थी कि पार्टी को दिल्ली में एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ सर्विसेज पर केंद्र के अध्यादेश के मुद्दे पर आप का समर्थन नहीं करना चाहिए, लेकिन कांग्रेस हाईकमान ने स्पष्ट रूप से उनकी मांग को नजरंदाज करके उनका अपमान किया है, जिससे यह साफ हो जाता है कि एआईसीसी में किसी को भी पंजाब इकाई की परवाह नहीं है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी अब आप की पंजाब विरोधी नीतियों पर सवाल उठाने का अधिकार खो चुकी है।

शेरगिल ने खुलासा किया कि कांग्रेस द्वारा आप को समर्थन देने का यह कदम कांग्रेस पार्टी की राजनीतिक हताशा और इसके दोहरे चरित्र को दर्शाता है। एक तरफ, आप पंजाब में कांग्रेस के नेताओं को भ्रष्टाचार के आधार पर आए दिन गिरफ्तार कर रही है और अरविंद केजरीवाल ने खुले तौर पर कांग्रेस को भ्रष्ट ब्रिगेड कहा है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली शराब घोटाले में आप नेताओं की गिरफ्तारी पर कांग्रेस ने जश्न मनाया है। इन सबके बावजूद इन्होंने हाथ मिला लिया है। इस फैसले से यह स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस पंजाब के लोगों के साथ नहीं है और सत्ता की लालच में आप के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लिए भाजपा ही एकमात्र विकल्प है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here