Wednesday, October 28, 2026
Home Himachal शिव मंदिर बारीं में लगा खिचड़ी का भण्डारा

शिव मंदिर बारीं में लगा खिचड़ी का भण्डारा

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। हमीरपुर जिला के टौणी देवी कस्बे के समीप शिव मंदिर बारीं में शनिवार को खिचड़ी का भण्डारा आयोजित किया गया जिसमें करीब 1500 लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर कमेटी के प्रधान भूमिराज चौहान ने बताया कि शिव मंदिर बरीं में सावन माह शुरु होने से पूर्व इस भण्डारे का आयोजन किया गया।

Advertisements

कमेटी के उपप्रधान हरबंस सिंह, करतार चंद, प्रताप चंद कर्मवीर, संतोष कुमारी अंजू, कांता इत्यादि ने बताया कि खिचड़ी के भंडारे में दही और देसी घी परोसा गया। इस मौके पर मन्दिर में महिला शक्ति द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन भी किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here