
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला भाजपा महामंत्री एवं पूर्व पाषर्द सुरेश भाटिया बिट्टू ने पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ जी के होशियारपुर आगमन पर उनका हार्दिक अभिनंदन करते हएु एक प्रैस नोट जारी कर बताया कि केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा रिकार्ड तोड़ करवाये गये विकास के कामों को देखते हुए लगातार तीसरी बार केन्द्र में भाजपा की सरकार बनना तय है। जैसे की प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत होशियारपुर शहर में 200 के करीब गरीब लोगों को मकान बना कर दे दिये गये हैं और बहुत सारे लोगों को उज्जवला योजना के अंतर्गत गैस क्नैक्शन भी दे दिये गये हैं।

इसी विकास की तर्ज पर चलते हुए पिछले दिनों केन्द्रीय राज्य मंत्री और होशियारपुर के सांसद सोम प्रकाश तथा पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद के प्रयासों से होशियारपुर में एक रेलवे प्लेटफार्म का शिलान्याय भी किया गया, जिसके लिए केन्द्र सरकार ने 25 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है और यह प्लेटफार्म पूरे भारत में देखने योग्य होगा क्योंकि इस प्लेटफार्म पर जो फलाईओवर बनाया जा रहा है उसमें लिफ्ट वाली सीढ़ियां लगेंगी और लोगों को सीढ़ियां चढ़नी नहीं पड़ेंगी।
इसका सारा श्रेय होशियारपुर के सांसद तथा केन्द्र में मंत्री सोम प्रकाश तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री पंजाब तीक्ष्ण सूद को जाता है। होशियारपुर के लोगों के लिए और खुशखबरी की बात है कि होशियारपुर से टांडा के लिए रेलवे लाईन का फाईनल सर्वे हो चुका है जिसका काम भी बहुत जल्दी शुरु होने वाला है। यह सारे विकास को देखते हुए आने वाले 2024 के लोकसभा के चुनावों में होशियारपुर में भी भाजपा का उम्मीदवार लगातार तीसरी बार जीत कर हैट्रिक लगायेगा।
इस मौके पर भाटिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, केन्द्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैश्नव और केन्द्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश से एक पुरजोर अपील की है कि होशियारपुर से मथुरा के लिए एक रेल गाड़ी जरुर चलाई जाये ताकि होशियारपुर के लोगों के लिए श्री बांके बिहारी जी के दर्शन सुविधाजनक हो जाये। होशियारपुर के लोगों की यह मांग कई वर्षों से चली आ रही है।












