कहानी रखड़ी का दूरदर्शन पंजाबी के लिए किया गया फिल्मांकन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। यहां ग्रेसा फिल्मज़ की ओर से नवरात्रों को मुख्य रखते हये रमेश बेधड़क की कहानी ’’रखड़ी’’ का दूरदर्शन पंजाबी के लिए फिल्मांकन किया गया जिसके निर्देशक अशोक पुरी थे। इस फिल्म में विनीत अटवाल, पवनदीप सिंह, कंवलजीत कौर, आरती ठाकुर, अशीश पुरी, महक शारदा, नेहा सैनी, रमेश कुमार, परमजीत सिंह तथा अशोक पुरी अलग अलग किरदार निभा रहे हैं।

Advertisements

इस अवसर पर फिल्म के निर्देशक अशोक पुरी ने बताया कि रखड़ी कहानी तीन बहनों की कहानी है जिनका कोई भाई नही है तथा यह कहानी  रिश्तों का आर्कषण तथा शरीके बाज़ी पर आधरित है। ड्राईवर दर्शन सिंह की तीनों लड़कियां जोकि एक ही स्कूल में पड़ती हैं, वो उच्च शिक्षा प्राप्त करके इंस्पैक्टर, लैक्चरार बनती है।

इस कहानी का कैमरामैन रोहित तथा संपादक सुरजीत कुमार हैं। इस का स्करीन प्ले तथा डॉयलॉग अशोक पुरी ने लिखे हैं। यह कहानी 30 तारीख को रखड़ी वाले दिन दिखाई जायेगी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here