भारत को चांद पर पहुंचाने वाले वैज्ञानिकों ने बढ़ाया 140 करोड़ भारतीओ का मान: कालिया 

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़), गौरव मढ़िया। भारत के वैज्ञानिकों ने इतिहास रच दिया है।बुधवार को चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग’ करने वाला दुनिया का चौथा और इसके दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला दुनिया का पहला देश बन गया। भारत की इस सफलता को बड़ा बताते हुए शिव सेना उद्धव बाला साहिब ठाकरे के प्रदेश प्रवक्ता ओमकार कालिया ने इसरो के वैज्ञानिकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए इस उपलब्धि के प्रति बधाई दी। कालिया ने कहा कि हमारे वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा से इस कठिन मिशन को पूरा कर इतिहास रच दिया है। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश और चंद्रमा पर पहुंचने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है।

Advertisements

देश के लोगों को इस उपलब्धि पर गर्व है। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत ने आज एक नया आयाम स्थापित कर लिया है, मिशन चंद्रयान-3 की सफलता हम सभी के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण हैं। इस मिशन से जुड़े सभी वैज्ञानिकों एवं सदस्यों को इस सफलता पर अशेष शुभकामनाएं, आप सभी ने हम सभी देशवासियों को गौरव का पल दिया है। कालिया ने कहा कि हमारे वैज्ञानिकों ने भारत का सिर पूरे विश्व में बहुत ऊंचा कर दिया है। इसी तरह देश के मान और सम्मान को बढ़ाने के लिए विज्ञान को आगे ले जाने के लिए, देश का गौरव अंतरराष्ट्रीय पटल पर बढ़ाते रहें।

कालिया ने कहा कि चार साल से इसरो के साढ़े 16 हजार वैज्ञानिक जो मेहनत कर रहे थे वो पूरी हो चुकी है। भारत का नाम अब दुनिया के उन चार देशों में जुड़ गया है जो सॉफ्ट लैंडिंग में एक्सपर्ट हैं। वैज्ञानिकों की मेहनत के साथ ही देश के 140 करोड़ लोगों की प्रार्थना भी काम कर गई। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का ऐसा पहला देश बना, जिसने साउथ पोल पर सफल लैंडिंग की है। यह विश्व में भारत की विजय का संकेत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here