चंद्रयान 3 का चांद की सतह पर उतरना हमारे वैज्ञानिकों की अथाह मेहनत का नतीजा: हरीश आनंद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। चंद्रयान 3 का चांद पर लैंड करना भारत के बढ़ते कदमों में वह मील का पत्थर है जिससे उन्नति के और दरवाजे खुलेंगे। इस उपलब्धि का श्रेय हमारे इसरो के महान वैज्ञानिकों को जाता है। यह बात जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हरीश आनंद ने वैज्ञानिकों एवं देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि इतनी बड़ी उपलब्धि कोई एक दिन में नहीं मिली है, इसके पीछे वैज्ञानिकों और समय-समय की सरकारों की कड़ी मेहनत से यह संभव हो सका है।

Advertisements

इसलिए हमें इसके लिए किसी एक को श्रेय न देकर वैज्ञानिकों को देना चाहिए, जिन्होंने देश को चांद पर पहुंचाकर विश्व में एक बार फिर अपना वर्चस्व कायम किया है। आनंद ने कहा कि इसरो की स्थापना से ही हमारे वैज्ञानिक विज्ञान एवं खोज की दुनिया में विश्व व अंतरिक्ष में कई आयाम स्थापित कर चुके हैं। उन्होंने इसरो द्वारा जल्द ही सूर्य पर भेजे जाने वाले उपग्रह के लिए भी वैज्ञानिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं भेंट की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here