Saturday, October 17, 2026
Home Hoshiarpur पाजीटिव मरीज के संपर्क में आए 44 नए व्यक्तियों के लिए सैंपल:...

पाजीटिव मरीज के संपर्क में आए 44 नए व्यक्तियों के लिए सैंपल: सिविल सर्जन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सिविल सर्जन डा. जसवीर सिंह ने बताया कि आज जिले में पाजीटिव मरीजों के संपर्क में आने वाले व्यक्तियों के 44 नए सैंपल लिए गए है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 1442 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 1227 नैगेटिव आए हैं, 101 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। उन्होंने बताया कि 21 सैंपल इनवैलिड पाए गए हैं।

Advertisements

सिविल सर्जन ने बताया कि अब तक कोरोना पाजीटिव 4 मरीजों की मौत हो चुकी है व 7 मरीज पूरी तरह तंदुरुस्त होकर घर जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि अब तक जिले से संबंधित 93 केस पाजीटिव पाए गए हैं, जिनमें से 82 एक्टिव केस हैं जो कि सिविल अस्पताल होशियारपुर व सिविल अस्पताल दसूहा के आईसोलेशन वार्ड में उपचाराधीन है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here