कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गौरव मढिय़ा। कांग्रेस सेवादल के संस्थापक व महान स्वतंत्रता सेनानी डा. एन एस हार्डिकर जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस सेवा दल की ओर से पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष नवदीप शर्मा की अध्यक्षता में स्थानीय कांग्रेस सेवा दल कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में कांग्रेस सेवा दल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डा. एन एस हार्डिकर जी की तस्वीर पर माला अर्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। किस दौरान कार्यक्रम में पधारे पंजाब प्रदेश कांग्रेस से बदल के कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष भार्गव ने डॉक्टर हार्डिकर जी की तस्वीर पर माला अर्पण कर श्रद्धांजलि देने के उपरांत अपने संबोधन में कहा की डा. हार्डिकर जी एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने अपनी देश प्रेम की भावना व क्रांतिकारी विचारों से न सिर्फ देश को आजाद करवाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
बल्कि कांग्रेस सेवा दल जैसे महान संगठन की स्थापना की, उन्होंने कहा कि आज देश में जिस तरह अराजकता का माहौल चल रहा है जाति व धर्म के नाम पर देश को बांटा जा रहा है देश के लोगों के दिलों में जाति और धर्म के नाम पर जहर घोला जा रहा है। ऐसे में हार्डिकर जी की जीवनी से प्रेरणा लेनी चाहिए विशेष कर हमारे नौजवानों को देश व समाज हित में कार्य करने के लिए आगे आना चाहिए। इस अवसर पर दर्शन सिंह चीमा, डा. जागीर सिंह लालका, दीपक नगर, बिन्नी धीर, प्रितपाल सिंह, सिमरजोत सिंह, सनी ठाकुर, भावुक सेन, सूरज शर्मा, करण भाटिया, साहिल ठाकुर, संदीप शुक्ला, गगन वर्मा, साहिल कुमार, जतिन के ईलावा भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे।