Saturday, October 17, 2026
Home Hoshiarpur धागा नहीं ये प्रेम का बंधन है मेरा

धागा नहीं ये प्रेम का बंधन है मेरा

धागा नहीं ये प्रेम का बंधन है मेरा

Advertisements

धागा नहीं ये प्रेम का बंधन है मेरा

कोई बेड़ी नहीं है ये रक्षा कवच है तेरा

मत समझना मुझे चंद सिक्को का मुहताज

राखी तो है त्योहार भाई-बहन का

ना मांगू मैं हीरे और मोती

ना ही चाहिए जमीन का हिस्सा मुझे

तु बस रखना ख्याल हमेशा मेरा

राखी तो है त्योहार भाई-बहन का

तेरे आगे बेशक सिर झुकता है मेरा

पर कभी भरोसा मत तोडऩा मेरा

राखी तो है त्योहार भाई-बहन का

रहे हमेशा खिलती खुशियां आंगन में तेरा

हर सपना सच हो तेरा

खट्टी मिठी यादो में बीता है बचपन तेरा और मेरा

आखिरी दम तक रहे साथ हमेशा तेरा और मेरा

राखी तो है त्योहार भाई-बहन का

नविता रानी, होशियारपुर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here