अज्ञात व्यक्ति के शव को शनाखत के लिए सिविल अस्पताल में रखवाया

मुकेरियां (द स्टैलर न्यूज़): पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के शव को शनाखत के लिए सिविल अस्पताल मुकेरियां के शव ग्रह में रखा। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी जोगिंदर सिंह ने बताया के बीते दिनों बस स्टैंड के नजदीक से एक घायल व्यक्ति पड़ा हुआ था जिसे एंबुलेंस द्वारा सिविल अस्पताल मुकेरिया में दाखिल करवाया गया।

Advertisements

जिसकी इलाज दौरान मृत्यु हो गई मृतक से कोई भी पहचान पत्र नहीं मिला जिस कारण उसे  72 घंटे के  लिए शनाखत के लिए रखा है, मृतक का कद 5 फीट 6 इंच उम्र 35 से 40 वर्ष जिसने महरूम कलर की टी-शर्ट के एवं पैंट पहनी हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here