Monday, October 26, 2026
Home Chandigarh पंजाब सरकार द्वारा स्टेट कमिशनर फॉर परसनज़ विद डिसएबिलटीज़ के पद के...

पंजाब सरकार द्वारा स्टेट कमिशनर फॉर परसनज़ विद डिसएबिलटीज़ के पद के लिए आवेदनों की माँग

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार दिव्यांगजनों की भलाई के लिए लगातार कार्यशील है। इसी कड़ी के अंतर्गत सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से स्टेट कमिशनर फॉर परसनज़ विद डिसएबिलटीज़ के एक पद के लिए 15 सितम्बर, 2023 तक आवेदनों की माँग की है। 

Advertisements

सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर ने इस सम्बन्धी अतिरिक्त जानकारी देते हुये बताया कि दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकार एक्ट 2016 की धारा 79 की व्यवस्था अनुसार स्टेट कमिशनर फॉर परसनज़ विद डिसएबिलटीज़ के एक पद के लिए भर्ती की जानी है, जिसके लिए आवेदनों की माँग की गई है। 

मंत्री ने बताया कि आवेदक अपनी प्रति विनती निर्धारित प्रोफार्मो में सहित तसदीकशुद्ा दस्तावेज़ रजिस्टर्ड पोस्ट के द्वारा डायरैक्टर, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंजाब, एस. सी. ओ नंः 102- 103, सैक्टर- 34- ए, चंडीगढ़ के दफ़्तर में भेज सकते हैं। 

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि इस पद सम्बन्धी योग्यता, अनुभव, आवेदन पत्र प्रोफार्मा और अन्य जानकारी विभाग की वैबसाईट www.sswcd.punjab.gov.in पर उपलब्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here