Sunday, October 25, 2026
Home Chandigarh पुलिस ने राज्य भर में आपराधिक पृष्टभूमि वाले व्यक्तियों से सम्बन्धित 206...

पुलिस ने राज्य भर में आपराधिक पृष्टभूमि वाले व्यक्तियों से सम्बन्धित 206 स्थानों पर की छापेमारी

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध चलाई जा रही मुहिम के दौरान पंजाब पुलिस ने आज आपराधिक पृष्टभूमि वाले व्यक्तियों से सम्बन्धित 206 स्थानों पर बड़े स्तर पर घेराबन्दी और जांच मुहिम चलाई। डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य भर के सभी जिलों में सुबह 7 बजे से सुबह 10 बजे तक एक ही समय छापेमारी की गई। इस मुहिम के बारे और ज्यादा जानकारी देते हुये पुलिस के विशेष डायरैक्टर जनरल ( स्पेशल डीजीपी) लॉ एंड आर्डर अर्पित शुक्ला ने कहा कि सीपीज़/ ऐसऐसपीज़ को इन छापों से निजी तौर पर निगरानी करने और अपेक्षित संख्या में पुलिस टीमें बनाने के निर्देश दिए गए थे जिससे छापेमारी एक ही समय की जा सके। उन्होंने कहा कि इस छापेमारी की योजना कई व्यक्तियों से पूछताछ की बाद तैयार की गई थी, जिनके देश के अंदर और बाहर बैठे समाज विरोधी तत्वों से सम्बन्ध हैं। ज़िक्रयोग्य है कि समाज विरोधी तत्वों के शक्की ठिकानों पर छापेमारी करने के लिए इंस्पेक्टरों/ सब- इंस्पेक्टरों के नेतृत्व अधीन पंजाब पुलिस की 115 के करीब पार्टियाँ तैनात की गई थीं।
स्पेशल डीजीपी ने कहा कि पुलिस टीमों ने इन शरारती तत्वों से जुड़े घरों और अन्य परिसरों की गहराई से जांच की है और उनके मोबाइल फोनों और अन्य इलेक्ट्रानिक डिवाईसों से डाटा भी इकट्ठा किया है, जिसको फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जायेगा। उन्होंने कहा कि इस मुहिम का उद्देश्य भारत और विदेशों में स्थित समाज विरोधी तत्वों के गठजोड़ को तोड़ना है, जो राज्य की सख़्त मेहनत से हासिल की शांति को भंग करने की कोशिश करते रहते हैं। ज़िक्रयोग्य है कि ऐसे छापे आम लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करने के साथ-साथ समाज विरोधी तत्वों में डर पैदा करने में भी मदद करते हैं।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here