8 सितंबर को जिला कांग्रेस कार्यालय के बाहर दिया जाएगा धरना: मिक्की डोगरा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के निर्देशों पर जिला कांग्रेस की तरफ से 8 सितंबर को जिला कार्यालय के बाहर धरना दिया जाएगा।

Advertisements

उक्त जानकारी देते हुए जिला प्रधान अरुण डोगरा मिक्की ने बताया कि धरना सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक दिया जाएगा। उन्होंने सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं से अपील की कि वह समय पर पहुंचकर धरने में शामिल हों। उन्होंने बताया कि धरने में प्रदेश अध्यक्ष राजा वडिंग भी पहुंच रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here