Sunday, October 25, 2026
Home Chandigarh मुख्यमंत्री ने श्रीलंका को हरा कर एशिया कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट...

मुख्यमंत्री ने श्रीलंका को हरा कर एशिया कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम को दी बधाई

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को श्रीलंका को शानदार मैच में हरा कर एशिया कप क्रिकेट जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी। अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बड़े गौरव की बात है कि भारतीय क्रिकेट टीम ने यह कप जीत कर देश का नाम रौशन किया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम ने आठ बार यह कप जीत कर इतिहास रचा है।

Advertisements

उन्होंने देश का मान बढ़ाने के लिए समूची टीम की सराहना की और भविष्य के लिए उनको शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुहम्मद सिराज की शानदार गेंदबाजी ने मैच को एक तरफा बना दिया। उन्होंने कहा कि इस कप को जीतने वाली पूरी क्रिकेट टीम शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई की हकदार है। भगवंत सिंह मान ने आने वाले विश्व कप के लिए भारतीय टीम को शुभकामनाएँ देते हुये कहा कि यह टीम देश का गौरव है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here