होशियारपुर में 140 करोड़ की लागत से स्थापित किया जायेगा सी.बी.जी. प्रोजैक्ट: अमन अरोड़ा

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। राज्य में किफ़ायती दरों पर ग्रीन ऊर्जा की उपलब्धता को यकीनी बनाने के उद्देश्य से पंजाब सरकार द्वारा होशियारपुर जिले में 140 करोड़ रुपए की लागत के साथ कम्परैस्सड बायो-गैस ( सी. बी. जी.) प्रोजैक्ट स्थापित किया जायेगा। इस प्रोजैक्ट के बारे जानकारी सांझा करते हुये पंजाब के नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी (पेडा) द्वारा होशियारपुर जिले के गाँव बरोटी में प्रति दिन 20 टन से अधिक सी.बी.जी. क्षमता वाला प्रोजैक्ट अलाट किया है। इस प्रोजैक्ट के दिसंबर 2023 तक चालू होने की संभावना है।

Advertisements

20 टन प्रति दिन क्षमता वाला प्रोजैक्ट सालाना 49,350 मीट्रिक टन खेती अवशेष, उद्योगिक/ म्युंसपल वेस्ट की करेगा खपत

कैबिनेट मंत्री ने आगे बताया कि इस सी. बी. जी. प्लांट के लिए तकरीबन 40 एकड़ ज़मीन रखी गई है और यह प्लांट सालाना लगभग 49,350 मीट्रिक टन खेती अवशेष, उद्योगिक/ म्युंसपल वेस्ट और प्रैस मड्ड की खपत करने के इलावा प्रति दिन 91 टन जैविक खाद भी पैदा करेगा। इस प्रोजैक्ट से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर लगभग 200 व्यक्तियों को रोज़गार भी मिलेगा। अमन अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का उद्देश्य किसानों के लिए राजस्व का अतिरिक्त स्रोत पैदा करने के साथ-साथ सस्ती ग्रीन ऊर्जा की उपलब्धता, खेती अवशेष, पशूओं के उपले और म्युंसपल ठोस अवशेष के बेहतर प्रयोग को यकीनी बनाना है। यह पहलकदमी जहाँ रोज़गार के मौके पैदा करेगी वहीं इससे राज्य के आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here