सेवा पखवाड़ा को समर्पित मेडिकल कैंप लगाया गया

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के जन्मदिवस पर शुरू किये गए सेवा पखवाड़े के अंतर्गत भाजपा जिला मेडिकल सेल इंचार्ज गौरव गुप्ता की अध्यक्षता में फ्री मेडिकल कैंप लगाया गया। जिसमे शहर के प्रतिष्ठित डाक्टर की टीम की निगरानी में रोगियों की जांच की गयी। शिव डेंटल क्लिनिक से डा पंकज शिव, महाजन चेरिटेबल लेबोरेटरी से रिंकू महाजन की टीम ने कैंप में शुगर, वी पी, कोलेस्ट्रॉल और दांतों से सम्बन्धित समस्याओं के मरीजों की जांच की गयी।

Advertisements

इस दौरान भाजपा प्रदेश सचिव मीनू सेठी, पूर्व चेयरमैन एस सी कमीशन विजय सांपला, भाजपा जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा विशेष तौर पर मौजूद थे। इस मौके जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा ने बताया की नरेंदर मोदी के जन्मदिन से शुरू किये गए सेवा पखवाड़ा 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक मनाया जा रहा है। जिसमें  मंडल स्तर पर मेडिकल कैंप, रक्तदान शिविर, धार्मिक स्थलों की सफाई अभियान, आदि कार्यक्रम किये जा रहे हैं।

इस मौके पर दिलबाग राय, बिन्दुसार शुक्ला, जिन्दू सैनी, सुरेश भाटिया,उमेश जैन, भारत भूषण वर्मा, अश्वनी ओहरी, महिंदरपाल सैनी, बबलू पुरी, अमरजीत लाडी, मनजिंदर सियान, अक्षय, संतोष वशिष्ठ, रणजीत कौर, सुदेश रानी, परमजीत कौर, किरण बाला, चिंटू हंस, अनिल हांडा,  महिंदरपाल सैनी, शिवम ओहरी, राजन शर्मा, मनीष वशिष्ठ,  सुशील बांसल, चन्दन जेतली, विवान जेटली, करण कुमार, अरुण कुमार, अमन गुप्ता, विशाल शर्मा आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here