शहीद भगत सिंह का जीवन और दर्शन नौजवानों को हमेशा निस्वार्थ होकर देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करता रहेगा: मुख्यमंत्री  

संगरूर (द स्टैलर न्यूज़): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा है कि शहीद भगत सिंह का जीवन और दर्शन नौजवानों को हमेशा निस्वार्थ होकर देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करता रहेगा।मुख्यमंत्री ने आज यहाँ ‘एक शाम शहीदों के नाम’ समागम के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश को विदेशी साम्राज्यवाद से मुक्त करवाने के लिए बेशुमार बलिदान दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन महान क्रांतीकारियों के मुकाबले हमने देश के लिए कुछ नहीं किया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अंग्रेज़ों ने भारत को उतना नहीं लूटा, जितना भारतीय हुकूमतों ने आज़ादी के बाद के समय के दौरान लूटा।मुख्यमंत्री ने कहा कि अब चीजों को सुचारू बनाया जा रहा है और राज्य को देश में अग्रणी बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

Advertisements

उन्होंने कहा कि पद संभालने से 18 महीनों के बाद उनकी सरकार राज्य को फिर विकास की राह पर लाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि हम सभी को अपनी वोट का इस्तेमाल समझदारी के साथ करना चाहिए, क्योंकि देश के निर्माण की जि़म्मेदारी हमारे कंधों पर है मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद भगत सिंह ने छोटी उम्र में ही मातृभूमि के लिए बलिदान दे दिया था। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा दिए गए महान बलिदान ने लाखों नौजवानों को देश की आज़ादी के लिए अपनी जान कुर्बान करने के लिए प्रेरित किया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि समूह नौजवानों को कौम की निस्वार्थ सेवा करने के लिए इस महान शहीद से प्रेरणा लेनी चाहिए।  मुख्यमंत्री ने नौजवानों को महान राष्ट्रीय नायकों के नक्शे-कदम पर चलकर देश की सेवा करने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे समागम राज्य के कोने-कोने में होने चाहिएं, जिससे शहीदों की विरासत को सदा कायम रखा जा सके। भगवंत सिंह मान ने कहा कि देश उन शहीदों के सपने को साकार करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है, जिन्होंने मातृभूमि के ख़ातिर अपनी जान कुर्बान कर दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महान सिख गुरूओं ने हमें ज़ुल्म, अत्याचार और बेइन्साफ़ी के विरुद्ध लडऩे का उपदेश दिया है। उन्होंने कहा कि गुरू साहिबानों के इन उपदेशों को हमारी आने वाली पीढिय़ों के लिए कायम रखने की ज़रूरत है, जिससे राज्य की पुरातन शान को बहाल किया जा सके। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब की समृद्ध विरासत है और हमारे नौजवानों को इस बारे में पता होना चाहिए।  मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि राज्य सरकार विद्यार्थियों को मुकाबले की परीक्षाओं के लिए प्रशिक्षण देने के लिए आठ हाई-टेक सैंटर खोल रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह केंद्र नौजवानों को यू.पी.एस.सी. की परीक्षाएं पास करके राज्य और देश में अच्छे पदों पर बैठने के लिए मानक प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का यह लक्ष्य है कि नौजवान ऊँचे पदों पर बैठकर देश की सेवा करें। विरोधी पार्टियों पर तीखे हमले करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग अपने सत्ता के दौर के दौरान महलनुमा घरों में रह रहे थे, उनको लोगों ने राज्य के राजनीतिक दृष्य से बाहर कर दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य ने एक नये युग की सुबह देखी है क्योंकि अजीत माने जाते इन नेताओं को लोगों ने सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस स्वरूप ही पंजाब में बदलाव देखने को मिला है और यह पहली बार है कि शासन में लोक कल्याण पर केंद्रित फ़ैसले लिए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here