पुलिस को चकमा देकर मुजरिम फरार

kaddi-farar-at-dasuya-but-catch

kaddi-farar-at-dasuya-but-catchहोशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। टांडा पुलिस के लिए 26 अप्रैल की दोपहर उस समय मुसीबत खड़ी हो गई जब एक आरोपी की निशानदेही पर किसी अन्य मुलजिम को पकडऩे के लिए पुलिस उसे दसूहा लेकर आई और वह पुलिस को चकमा देता हुआ हथकड़ी छुड़वाकर शूगम मिल के समीप से फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे पुन: गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल कर ली। परन्तु मुजरिम के फरार होने की खबर से पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई तरह के सवालिया निशान लगने लगे हैं।
जानकारी अनुसार टांडा पुलिस द्वारा अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किए गए आरोपी कुलदीप सिंह को पुलिस द्वारा उसकी निशानदेही पर एक अन्य मुलजिम को पकडऩे के लिए दसूहा लाया जा रहा था। आरोपी को पुलिस ने लूटपाट की घटनाओं के तहत काबू किया था। पुलिस जैसे ही शूगम मिल के पास पहुंची आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया। मुजरिम के फरार होने की सूचना तुरंत थाना दसूहा को दी गई तथा पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी करते हुए तीन घंटे के भीतर ही उसे पुन: पकडऩे में कामयाबी हासिल कर ली। पता चला है कि उसने किसी अन्य आरोपी को पकड़वाने के लिए पुलिस को गुमराह किया था। जिसकी एवज में उसकी भागने की कोशिश को पुलिस ने असफल कर दिया। डी.एस.पी. राजिंदर शर्मा ने बताया कि आरोपी को किसी अन्य मुजरिम को पकडऩे के लिए उसकी निशानदेही पर यहां लाया जा रहा था। परन्तु रास्ते में वह भाग निकला तथा पुलिस ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए कुछ ही घंटों में उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here